28 Mar 2024, 23:12:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जर्मनी में जासूसी के मामले में सेना का जवान गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 15 2019 9:18PM | Updated Date: Jan 15 2019 9:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्लिन। जर्मनी में एकीकृत सशस्त्र बल बुंडेसवेहर के एक जवान को ईरान के लिए जासूसी करने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। जर्मनी के संघीय अभियोजक कार्यालय ने बताया कि आरोपी जर्मन-अफगान मूल का नागरिक है जिसे पश्चिम जर्मनी से गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक संदिग्ध जवान के खिलाफ गत वर्ष छह दिसम्बर को गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। उस पर एक ईरानी समाचार सेवा के लिए काम करने और संवेदनशील जानकारी देने का आरोप लगाया गया था। जर्मन रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने संदिग्ध की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। दूसरी तरफ ईरान की ओर से इस मामले में अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं की गई है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »