20 Apr 2024, 02:45:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इवांका ट्रंप और निक्की हेली वर्ल्ड बैंक अध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2019 11:37PM | Updated Date: Jan 13 2019 11:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप और भारतीय मूल की निक्की हेली विश्व बैंक की मुखिया बन सकती हैं। सूत्रों की मानें तो वर्तमान अध्यक्ष जिम योंग किम की जगह इन दोनों का नाम इस पद के संभावित उम्मीदवार के रूप में सबसे आगे हैं। आपको बता दें कि किम अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही पद छोड़ रहे हैं।

 
सोमवार को अचानक किम ने एलान किया कि वह अपना कार्यकाल घटा रहे हैं। गौरतलब है कि इवांका इस समय व्हाइट हाउस की सलाहकार हैं। वहीं हेली संयुक्त राष्ट्र की पूर्व राजदूत रह चुकी हैं। गुरुवार को वर्ल्ड बैंक बोर्ड ने कहा कि अगले महीने की शुरूआत से नए लीडर के लिए नॉमिनेशन स्वीकार किए जाएंगे और मध्य अप्रैल तक नए अध्यक्ष को नियुक्त कर दिया जाएगा।
 
मौजूदा अध्यक्ष किम पहले अमेरिकी नॉमिनी थे जिन्हें 2012 में वर्ल्ड बैंक प्रेजिडेंसी के लिए चुनाव लड़ा था। बैंक के बोर्ड ने कहा है कि सेलेक्शन प्रोसेस 'ओपन, मेरिट-बेस्ड और ट्रांसपेरेंट' होगा। इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि नॉन-अमरीकी उम्मीदवार को दरकिनार न किया जाए। गौरतलब है कि कई ग्लोबल इंस्टीट्यूशन जैसे वर्ल्ड बैंक ने ट्रंप प्रशासन का विरोध किया है, लेकिन अब अध्यक्ष पद के लिए किसी का नाम सुझाने को कहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »