29 Mar 2024, 01:28:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में गैस सिलेंडर के फटने से 9 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2019 7:07PM | Updated Date: Jan 13 2019 7:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान में गैस सिलेंडर के फटने से 9 लोगों की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। अफगानिस्तान के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वाहिदुल्ला मयर ने कहा कि अफगानिस्तान की राजधानी में एक आवासीय घर के भीतर शनिवार देर रात हुए विस्फोट में कई लोग घायल हो गए।
 
पिछले हफ्ते काबुल में एक गैस स्टेशन पर आग लग गई थी, जो पास के एक अपार्टमेंट परिसर तक फैल गई थी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई थी और उससे काफी नुकसान हुआ था। अधिकरियों ने कहा कि 42 व्यक्ति उस आग में झुलसकर घायल हो गये थे। स्टेशन पर खड़ी गैस से भरे टैंकर में आग लग गई, जिससे आग तुरंत फैल गई थी। पुलिस अभी घटना की जांच कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »