18 Apr 2024, 21:31:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में आतंकवादी हमले में छह लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2019 11:51AM | Updated Date: Jan 13 2019 11:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हेरात। अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत हेरात की राजधानी हेरात  सिटी में तालिबानी आतंकवादियों ने शनिवार रात एक पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया जिसमें एक आतंकवादी सहित कम से कम छह लोग मारे गए। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता जैलानी फरहाद ने रविवार  को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीन आतंकवादियों ने शहर के  पुल-ए-रंगीना क्षेत्र में स्थित पुलिस स्टेशन पर शनिवार रात हमला कर दिया। इस हमले में तीन पुलिस  अधिकारी, एक बच्चे सहित दो नागरिक मारे गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी भी मारा गया। 
 
उन्होंने बताया कि इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। विशेष अभियान दल ने आतंकवादियों के कार बम को निष्क्रिय कर दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में शामिल दो आतंकवादी मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गए। तालिबान आतंकवादी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। उल्लेखनीय  है कि पिछले कुछ महीनों से इस्लामिक स्टेट तथा तालिबानी आतंकवादियों के  हमले में बढ़ोतरी हुई है। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गत 24 दिसंबर को हुए आतंकवादी हमले  में 47 सरकारी कर्मचारी और पर्यटक मारे गए थे तथा 27 लोग  घायल हुए थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »