29 Mar 2024, 20:28:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका मेसेडोनिया के नाम बदलने के फैसले का स्वागत करता है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2019 10:31AM | Updated Date: Jan 13 2019 10:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। अमेरिका ने मेसेडोनिया के 'उत्तरी मेसेडोनिया गणराज्य' नाम रखने के लिए संविधान में संशोधन के पक्ष में वोट देने के फैसले का स्वागत किया है। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने शनिवार यह जानकारी दी।  मेसेडोनिया की संसद में शुक्रवार को अधिकांश ने देश के नाम बदलने को लेकर एक संवैधानिक संशोधन के पक्ष में मतदान किया, इसका नाम स्कोपजे और ग्रीस के बीच गत जून में एक समझौते पर सहमति के बाद बदल गया था।
 
मेसेडोनिया के राष्ट्रपति जॉर्ज इवानोव ने कहा कि वह इस कदम को स्वीकार नहीं करेंगे लेकिन प्रधानमंत्री जोरान जाएव ने कहा कि इस फैसले को राष्ट्रपति की मंजूरी की आवश्यकता नहीं थी। पोम्पियो ने एक बयान में कहा कि अमेरिका मेसेडोनिया की संसद द्वारा ग्रीस के साथ प्रेस्पा समझौते को मंजूरी देने के लिए जरूरी संवैधानिक संशोधनों को अपनाने के फैसले का स्वागत करता है।
 
विदेश मंत्री ने ग्रीस के साथ लंबे समय से चले आ रहे विवाद के समाधान के लिए मेसिडोनिया के नेताओं की 'दृष्टि, साहस और दृढ़ता' की प्रशंसा की। नाम परिवर्तन से ग्रीस के साथ मेसेडोनिया के लगभग 30 साल के विवाद का अंत हो जाएगा, इसकी वजह से मेसेडोनिया नाटो और यूरोपीय संघ में शामिल होने से वंचित था।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »