19 Apr 2024, 13:08:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पेरिस की बेकरी में शक्तिशाली विस्फोट, कई लोग बुरी तरह से घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2019 3:47PM | Updated Date: Jan 12 2019 3:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक बेकरी के समीप शनिवार को शक्तिशाली विस्फोट से 20 से अधिक लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पेरिस में व्यस्ततम इलाके रियो डी ट्रेवाइज के समीप सुबह करीब नौ बजे एक बेकरी में विस्फोट हुआ जिसमें  20 से अधिक लोग घायल हो गये। घायलों में दो की हालत गंभीर बतायी गयी है। 
 
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक विस्फोट से आसपास की इमारतों की खिड़कियों में दरार आ गयीं और पार्किंग में खड़ी कारों को नुकसान पहुंचा है। मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने विस्फोट के बाद लगी आग को बुझाने का  काम शुरू कर दिया है। बचावकर्मियों ने कुछ लोगों को इमारत से सुरक्षित  बाहर निकाल लिया है। ट्विटर पर पोस्ट की गयी तस्वीरों में घटनास्थल की सड़क पर मलबा पड़ा नजर आ रहा है और इमारत में आग लगी दिखाई दे रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »