20 Apr 2024, 04:20:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इजरायली सैनिकों के साथ संघर्ष में फिलिस्तीनी महिला की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2019 2:46PM | Updated Date: Jan 12 2019 2:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गाजा। गाजा पट्टी की सीमा के पास इजरायली सैनिकों के साथ झड़प में एक फिलिस्तीनी महिला की मौत हो गयी और 10 अन्य लोग घायल हो गये। 
 
गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ केद्रा ने बताया कि गाजा पट्टी के पूर्वी सीमा पर शुक्रवार को इजरायली सैनिकों के साथ संघर्ष में एक फिलिस्तीनी महिला की मौत हो गयी और फिलिस्तीनी पत्रकार सहित 10 से अधिक लोग घायल हो गये।
 
गाजा सीमा क्षेत्र में मार्च के अंत से जब फिलिस्तीनियों ने इजरायल के खिलाफ ‘ग्रेट मार्च ऑफ रिटर्न’ करार दिये विरोधी अभियान शुरू किया फिलिस्तीनियों और इजरायल सेना के बीच अक्सर हिंसक झड़पें होती रही है। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »