19 Apr 2024, 15:40:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कनाडा में बस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, 23 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2019 11:43AM | Updated Date: Jan 12 2019 11:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। कनाडा के ओटावा में वेस्टबोरो स्टेशन पर एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गये। ओटावा शहर के मेयर जिम वाटसन ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी और 23 लोग घायल हुए हैं जिनमें कुछ लोगों की हालत बहुत गंभीर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय पुलिस प्रमुख चार्ल्स बोर्डेलो के मुताबिक बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »