26 Apr 2024, 04:41:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

प्रदर्शनों में तीन प्रदर्शनकारी मारे गये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2019 10:48PM | Updated Date: Jan 10 2019 10:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 खार्तूम। सूडान के ओमडुरमान शहर में आर्थिक स्थिति बिगड़ने और आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने के खिलाफ प्रर्दशन कर रहे तीन प्रदर्शनकारी सुरक्षा बलों के साथ झड़प में मारे गये। आधिकारिक संवाद समिति ‘सुना’ ने बताया कि सूडान पुलिस ने गुरुवार को तीन प्रदशनकारियों की मौत की पुष्टि की। 

सूडान पुलिस के प्रवक्ता हासिम अब्देल-रहीम ने बताया कि बुधवार को ओमडुरमान शहर में दंगे भड़क गये। पुलिस और सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। पुलिस को बाद में  इस घटना में तीन लोगों के मरने और कुछ लोगों के घायल होने की सूचना मिली हालांकि विरोध-प्रदर्शन बुधवार शाम तक जारी रहा। सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश में बिगड़ती आर्थिक व्यवस्था और आवश्यक वस्तुओं की आसमान छूती कीमतों के विरोध में 19 दिसम्बर 2018 से जारी दंगों में अब तक 22 लोग मारे जा चुके हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »