29 Mar 2024, 12:13:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यूरोप की आवाज सशक्त करने का आह्वान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2019 10:41PM | Updated Date: Jan 10 2019 10:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्लिन। जर्मनी और फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में भी अपने सहयोग को आगे बढ़ायेंगे ताकि परिषद में ‘यूरोप की आवाज’ को सशक्त किया जा सके। जर्मनी के कैबिनेट ने कहा कि जर्मनी और फ्रांस नये द्विपक्षीय समझौते में इस योजना की रूपरेखा तैयार की गयी है। मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा था कि फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों और जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल 22 जनवरी को नये फ्रांस-जर्मनी सहयोग तथा समावेशी समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।

कैबिनेट के प्रवक्ता स्टेफेन सेबर्ट ने पत्रकारों को कहा, ‘‘समझौते के अनुसार जर्मनी और फ्रांस संयुक्त राष्ट्र के सभी अंगों में और अधिक गहनता और निकटता से सहयोग करेंगे। हम संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में ‘यूरोप की आवाज’ को सशक्त करने के पक्ष में हैं।’’ गौरतलब है कि फ्रांस संयुक्त राष्ट्र का स्थायी सदस्य है जबकि जर्मनी दो वर्ष के लिए इसका अस्थायी सदस्य है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »