29 Mar 2024, 20:05:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तालिबानी हमले में 16 पुुलिस अधिकारी शहीद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2019 10:32PM | Updated Date: Jan 10 2019 10:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत ताखर में तालिबानी आतंकवादियों के हमलों में करीब 16 पुलिस अधिकारियों की मौत हो गयी। प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता जवाद हिजरी ने गुरुवार को बताया कि बुधवार देर रात आतंकवादियों ने बाजार इलाके में एक पुलिस चौकी पर हमला कर दिया जिसमें छह स्थानीय पुलिसकर्मी और राष्ट्रीय पुलिस के एक अधिकारी की मौत हो गयी। हमले में तीन अन्य लोग घायल भी हुए। हिजरी ने मृतकों की संख्या बताये बगैर कहा कि हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया गया जिसमें कई आतंकवादी मारे गये और कई अन्य घायल हो गये।

बागलान प्रांत के उप परिषद के प्रबंधक शम्शुल हक बरकजाई ने कहा कि आतंकवादियों ने हुसैनहिल इलाके की एक अन्य पुलिस चौकी पर हमला किया। इस हमले में नौ पुलिस अधिकारी शहीद हो गये और छह अन्य घायल हो गये। इस बीच तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए 38 सुरक्षा बलों को मार गिराने का दावा किया। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »