29 Mar 2024, 14:42:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री का इस्तीफा मंजूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2019 2:39PM | Updated Date: Jan 10 2019 2:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने इस्लामाबाद के पूर्व पुलिस प्रमुख जन मोहम्मद का ‘गैर कानूनी ढंग’ से तबादला कराने में भूमिका निभाने के आरोप में इस्तीफा देने वाले विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री आजम स्वाति का त्यागपत्र गुरुवार स्वीकार कर लिया है।
 
पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के सदस्य स्वाति ने आरोप लगने पर नैतिकता के आधार पर छह दिसंबर को इस्तीफा दे दिया था। स्वाति के इस्तीफा स्वीकार करने के संबंध में नौ जनवरी को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि त्यागपत्र को छह दिसंबर से मंजूर किया गया है।  जियो के अनुसार स्वाति के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में पूर्व पुलिस प्रमुख के तबादले से संबंधित मामले में मुकदमा चल रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »