20 Apr 2024, 18:12:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सऊदी अरब ने फरार चल रहे छह अपराधियों को मार गिराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2019 11:16AM | Updated Date: Jan 10 2019 11:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियाद। सऊदी अरब ने कहा है कि पूर्वी प्रांत के कातिफ क्षेत्र में फरार चल रहे अपराधियों को पकड़ने के लिए चलाए गए अभियान में छह अपराधियों की मौत हो गई। सऊदी अरब की संवाद समिति सऊदी प्रेस एजेंसी ने बुधवार को यह जानकारी दी। सऊदी के स्टेट सिक्युरिटी प्रेजीडेंसी के प्रवक्ता ने कहा कि सोमवार को क्षेत्र के एक घर में छापा मारकर संभावित आतंकवादी घटना को नाकाम कर दिया गया। 
 
प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा बलों फरार अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए गये थे लेकिन अभियान के दौरान सात फरार अपराधियों ने प्रतिरोधक कार्रवाई की जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया। अभियान में घायल हुए फरार अपराधी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अभियान में पांच पुलिसकर्मी भी मामूली चोटें आयी हैं। वांछित अपराधियों के पास से मशीन गन, तीन बम और गोलियां बरामद की गई हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »