19 Apr 2024, 14:52:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मेक्सिको के एक रेस्तरां-बार में गोलीबारी, सात की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 8 2019 3:24PM | Updated Date: Jan 8 2019 3:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के प्लाया डेल कारमेन शहर के मैक्सिकन कैरेबियन रिसॉर्ट में दो अज्ञात बंदूकधारियों ने एक रेस्तरां-बार में अंधाधुंध गोलीबारी कर सात लोगों की हत्या कर दी। स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह हमला रविवार को स्थानीय समयानुसार देर शाम करीब आठ बजे हुआ। दो अज्ञात बंदूकधारी लॉस वर्जिनियास नामक एक रेस्तरां-बार में घुसे और अंधाधुंध गोलियां चलाने के बाद बाहर खड़े एक वाहन में सवार होकर फरार हो गए।

क्विंटाना रू प्रांत के पुलिस प्रमुख अल्बर्टो कैपेला ने कहा कि गोलीबारी की यह घटना संभावित रूप से मादक पदार्थों से संबंधित हो सकती है। कैपेला ने एक टेलीविजन न्यूज चैनल को बताया कि हादसे की जगह और कुछ साक्ष्यों के आधार से पता चलता है कि हमलावरों का संबंध मादक पदार्थों से संबंधित है। इस गोलीबारी में छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि सातवें व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। गोलीबारी में कई अन्य संरक्षक घायल हो गए।

गौरतलब है कि प्लाया डेल कारमेन और नजदीक का कैनकन शहर मेक्सिको के शीर्ष पर्यटन स्थल हैं, और हाल में दोनों ही शहरों में नशीले पदार्थों से संबंधित अपराधों की घटनाओं में वृद्धि हुई है। जनवरी 2017 में प्लाया डेल कारमेन के लोकप्रिय ब्लू पैरट बार में गोलीबारी की एक घटना में तीन विदेशी तथा दो मैक्सिको के नागरिकों की मौत हो गई थी। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »