29 Mar 2024, 06:55:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इराक में आईएस आतंकियों ने किया पांच ग्रामीणों का अपहरण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 7 2019 8:47PM | Updated Date: Jan 7 2019 8:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बगदाद। इराक के मध्य प्रांत सलाउद्दीन की राजधानी तिकरित शहर के समीप इस्लामिक स्टेट (आईएस) आतंकवादियों ने पांच ग्रामीणों का अपहरण कर लिया। प्रांतीय पुलिस कमांड के कर्नल मोहम्मद खलील अल-बजी ने बताया कि रविवार की शाम 20 आतंकवादियों ने तिकरित के समीप ताल-गसीबा गांव में हमला किया और पांच ग्रामीणों को अगवा कर लिया।

अल-बाजी ने बताया कि इराकी सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बल के एक संयुक्त दल ने आतंकवादियों की गिरफ्तारी और अपहृत ग्रामीणों को बचाने के लिए अभियान छेड़ा है।वर्ष 2017 के अंत में इराकÞी सुरक्षा बलों ने देश में चरमपंथी आईएस आतंकवादियों को पूरी तरह हराने के बाद इराक में सुरक्षा स्थिति में प्रभावशाली ढंग से सुधार हुआ है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »