29 Mar 2024, 17:43:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरान ने अटलांटिक में तैनात किया अपना युद्धपोत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 6 2019 6:16PM | Updated Date: Jan 6 2019 6:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान ने अपने नवीनतम युद्धपोत को पांच महीने के मिशन पर अटलांटिक महासागर में तैनात किया है। ईरान नौ सेना का यह अभियान गत एक दशक के दौरान सबसे लंबा अभियान होगा। फार्स समाचार एजेंसी ने रविवार को यह जानकारी दी।
 
फार्स ने कहा - नौसेना की कुछ वर्षों के लिए अटलांटिक महासागर में एक फ्लोटिला को तैनात करने की योजना है और अब मिशन शुरू करने के लिए सब कुछ तैयार है। फ्लोटिला में नई निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट डिस्ट्रॉयर एस्कॉर्ट सहंद शामिल होगी, जिसका पिछले महीने ही अनावरण किया गया था, और हाल ही में 33,000 टन ईंधन जहाज खर्ग को अपग्रेड कर बेड़े में शामिल किया गया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »