19 Apr 2024, 12:20:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस में इमारत के मलबे से एक और शव मिला, अब तक 33 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 3 2019 4:12PM | Updated Date: Jan 3 2019 4:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस के मैग्नीतोगोर्स्क शहर में गैस धमाके  में ध्वस्त हुई एक इमारत से एक और शव मिलने के साथ इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हो गयी है। रूस के आपातकालीन मंत्रालय के प्रवक्ता ने बुधवार ने बुधवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने कहा, इमारत के मलबे से एक और व्यक्ति की लाश निकाली गयी है।

इसके साथ ही इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हो गयी है। गौरतलब है कि मॉस्को से 1400 किलोमीटर दूर मैग्नीतोगोर्स्क शहर की एक 10  मंजिली इमारत में सोमवार को भीषण गैस धमाका हुआ था। इस विस्फोट से कई  अपार्टमेंट क्षतिग्रस्त हो गये। राहत एवं बचाव अभियान अब तक जारी है। 

 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »