28 Mar 2024, 14:07:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

माली में हिंसा - 37 लोगों की मौत, कई लोगों के घर जलाए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 2 2019 12:22PM | Updated Date: Jan 2 2019 12:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बमाको। पश्चिमी अफ्रीकी देश माली के मोप्ती क्षेत्र के एक गांव में हुए हमले में 37 लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक कौलोगोन गांव में मंगलवार को स्थानीय समयानुसार शाम करीब पांच बजे हमलावरों ने ग्रामीण लोगों के कई घरों को जला दिया। हमलावर पारंपरिक शिकारी बताये जा रहे हैं। 
 
हमलावरों को पकडऩे के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। गत वर्ष डोगोन शिकारी और बहुसंख्यक नोमादिक फुला जातीय समूह के बीच हुई हिंसा में सैकड़ों लोग मारे गए थे। माली में जमीन पर कब्जे और पानी को लेकर इन जातीय समूहों के बीच आम तौर पर झगड़े होते रहते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »