18 Apr 2024, 09:24:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्रिटेन : पुलिसकर्मी समेत तीन को छुरा घोंपा - हमलावर गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 2 2019 11:40AM | Updated Date: Jan 2 2019 11:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैनचेस्टर। ब्रिटेन में मैनचेस्टर के विक्टोरिया रेलवे स्टेशन पर नववर्ष की पूर्व संध्या पर एक अपराधी ने एक पुलिस अधिकारी समेत तीन लोगों को छुरा घोंपकर घायल कर दिया। हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।     
 
ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने एक बयान जारी कर बताया कि अपराधी ने चाकू से वार कर एक महिला और एक पुरुष को घायल कर दिया। महिला के चेहरे और पेट तथा पुरुष के पेट पर वार किये गये हैं। ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस का एक अधिकारी भी घायल हुआ है। बीबीसी के निर्माता सैम क्लाक ने बताया कि उन्हें चीखने की आवाजें सुनायी दीं और जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने लगभग 60 वर्ष की आयु के एक महिला-पुरुष और एक अन्य पुरुष को खून से लथपथ देखा।
 
उन्होंने बताया कि अपराधी के पास रसोई में इस्तेमाल होने वाला लगभग 30 सेंटीमीटर लंबा चाकू था। आतंकवाद निरोधक एजेंसी मामले की जांच कर रही है। संदिग्ध से हत्या की कोशिश के मामले में पूछताछ की जा रही है। मैनचेस्टर विक्टोरिया स्टेशन शहर का तीसरा सबसे व्यस्त स्टेशन है। इसे कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है और पुलिसकर्मी इसके आसपास गश्त लगा रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »