29 Mar 2024, 05:13:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ससुरालवालों ने किया अपमानित तो युवक ने अपने बच्चों समेत 6 को उतारा मौत के घाट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 1 2019 2:24PM | Updated Date: Jan 1 2019 2:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैंकाक। थाइलैंड में एक व्यक्ति अपने ससुरालवालों द्वारा अपमानित होने से इतना भड़क गया कि उसने अपने बच्चों समेत परिवार के 6 सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया। शख्स ने इस हत्याकांड को नए साल के जश्न के दौरान किया। उसने अपने दो बच्चों सहित परिवार के छह सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। 
 
मिली जानकारी के मुताबिक, इस हत्याकांड को सुशीप र्सोसंग ने अंजाम दिया था। वह आधी रात को अपनी पत्नी के परिवार वालों के साथ नए साल के स्वागत का जश्न मनाने पहुंचा था। इस घटना को अंजाम देते वक्त सुशीप बहुत नशे में था।
 
फैटो पुलिस के लेफ्टिनेंट कर्नल लार्प कंपपन ने मामले की जानकारी दी है। उन्होंने कहा, ‘सभी पीड़ित उसके परिवार के सदस्य हैं। इसमें उसका 9 साल का बेटा और छह साल की बेटी भी शामिल हैं।’ उन्होंने बताया कि आरोपी दामाद होने के बावजूद पत्नी के परिवार द्वारा उसका स्वागत ना करने से नाराज था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »