28 Mar 2024, 14:53:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में कोयला खदान में दर्दनाक हादसा - पांच खनिकों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 31 2018 11:55AM | Updated Date: Dec 31 2018 11:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। पूर्वी चीन के फूज्यान प्रांत में एक कोयला खदान में हुए दर्दनाक हादसे में पांच कर्मचारियों की मौत हो गई है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, कुछ अन्य कर्मचारी अब भी अंदर फंसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि लांग्यान शहर के योंगडिंग जिले में स्थानीय कोयला खदान में यह हादसा हुआ है। जिला विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हादसे के वक्त खदान के अंदर (भूतल पर) नौ लोग काम कर रहे थे।
 
सरकारी समाचार एंजेसी शिन्हुआ के मुताबिक, पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक अन्य घायल बताया जा रहा है और दो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि एक अन्य खनिक की तलाश जारी है। इस हादसे के बाद खदान के मालिक को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। रेस्क्यू आॅपरेशन अब भी जारी है। आशंका जताई जा रही है कि और भी लोग अभी खदान में फंसे हुए हैं, जिन्हें बचाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »