29 Mar 2024, 02:39:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

किसानों को खाद, पानी और बिजली समय पर मिले यह सुनिश्चित किया जाए: राठौर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 30 2018 2:45PM | Updated Date: Dec 30 2018 2:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

निवाड़ी। मध्यप्रदेश के वाणिज्यिक कर मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि किसानों को खाद, पानी और बिजली समय पर मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। राठौर ने कल शाम यहां एक बैठक में जिले के अधिकारियों के साथ विकास कार्यो की समीक्षा की। इस अवसर पर कलेक्टर निवाड़ी अक्षय कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में राठौर ने कहा कि किसानों को खाद, पानी और बिजली समय पर तथा पर्याप्त रूप से मिले यह सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी मिलकर समन्वय के साथ प्रयास करें। जहां समस्या आये तो तुरंत सूचित करें, जिससे इसका समाधान हो सके। मंत्री ने कहा कि लोगों को सरकार से बहुत आशाएं हैं, जिन्हें हम सब को मिलकर जल्दी से जल्दी पूरा करना है। उन्होंने कहा कि हमें एक दूसरे का सम्मान करते हुये तेजी से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि किसानों का कर्ज जल्दी से जल्दी माफ हो, जिसका उन्हें लाभ मिल सके। उन्होंने कहा इसके साथ ही सरकार इस बात पर भी विचार कर रही है कि जिन किसानों ने कर्ज के समय पर चुका दिया, उनको भी लाभान्वित और सम्मानित किया जाए।

राठौर ने कहा कि बान-सुजारा बांध से अधिक से अधिक खेतों तक पानी पहुंचे, इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कराई जाये। उन्होंने कहा कि हर खेत को पानी मिले इसका प्रयास किया जाए, जिससे क्षेत्र से पलायन पूर्णत: बंद हो सके। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर खराब होने पर उसे 3 दिन के अंदर बदल दिया जाए। साथ ही जो किसान खराब ट्रांसफार्मर अपने वाहन से लेकर आते हैं उन्हें नियमानुसार भुगतान किया जाए। बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर श्री सिंह ने जिले में वर्तमान में उपलब्ध संसाधनों तथा जिले के विभिन्न विभागों की जानकारी दी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »