29 Mar 2024, 21:08:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अज्ञात हथियारबंद लोगों ने स्कूल में लगाई आग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 29 2018 7:20PM | Updated Date: Dec 29 2018 7:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के पूर्वी पकटीका प्रांत में स्थित एक स्कूल में अज्ञात हथियारबंद लोगों ने शनिवार को आग लगा दी।  शिक्षा विभाग के प्रांतीय उप निदेश मोहम्मद नसीम वाजिद ने कहा, उर्गन जिले में स्थित जराबी बाल एवं बालिका माध्यिमक विद्यालय में अज्ञात हथियारबंद लोग घुस गये और उन्होंने विद्यालय में रखी सभी सामग्रियों तथा उपकरणों में आग लगा दी। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में स्कूल में रखी सभी किताबें और फर्नीचर जलकर राख हो गए। विद्यालय में चार सौ बालिकाओं सहित 900 से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं। अभी तक किसी भी समूह ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »