20 Apr 2024, 14:32:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मिस्र के पिरामिड के पास यात्री बस में विस्फोट, 4 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 29 2018 12:12PM | Updated Date: Dec 29 2018 12:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काहिरा। मिस्र के गीजा पिरामिडों के भ्रमण पर आए वियतनामी पर्यटकों को ले जा रही एक बस को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में चार लोग मारे गए और 10 अन्य घायल हो गए। अटॉर्नी जनरल नाबिल अहमद सादेक ने एक बयान में कहा कि तीन पर्यटकों के अलावा एक टूरिस्ट गाइड की भी मौत हुई है जो मिस्र का नागरिक है। 
 
रिपोर्ट के अनुसार, बस चालक और नौ अन्य वियतनामी पर्यटक घायल हुए हैं। गृह मंत्रालय के अनुसार, अल-मरियोटिया रोड पर एक दीवार के पास रखा विस्फोटक उपकरण शाम 6.15 बजे फट गया और बस पलट गई। प्रधानमंत्री मुस्तफा मदबुली ने संवाददाताओं को बताया कि तीन पर्यटकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि टूरिस्ट गाइड ने अल-हरम अस्पताल में दम तोड़ दिया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »