शेनयांग। चीन के पूर्व उप सुरक्षा मंत्री मा जियान को रिश्वत मामले में आज सजा सुनाई गई और वह आजीवन जेल में ही रहेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जियान को जबरन लेन-देन और गुप्त तरीके से सौदेबाजी करने के आरोप में अदालत ने यह सजा सुनाई है। सूत्रों ने बताया कि उनके सभी राजनीतिक अधिकार छीन लिए गए हैं तथा सभी निजी संपत्ति भी बरामद कर ली गई है। उन्होंने अदालत में अपनी गलती स्वीकार कर ली है और अपील नहीं करने का भी फैसला किया है।