19 Apr 2024, 19:42:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में सुरक्षाबलों की कार्रवाई में 25 तालिबानी आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 22 2018 4:56PM | Updated Date: Dec 22 2018 4:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के सुरक्षाबलों ने तीन प्रांतों में अभियान चलाकर कम से कम 25 तालिबानी आतंकवादियों को मार गिराया है। अफगानिस्तान के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पूर्वी नांगरहार प्रांत के सारा रोड जिले में अफगानिस्तान के विशेष अभियान बल ने एक अभियान चलाकर छह तालिबानी आतंकवादियों को मार गिराया।

नांगरहार की प्रांतीय सरकार ने एक वक्तव्य जारी कर इस बात की जानकारी दी। सुरक्षाबलों ने इस दौरान एक रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड और पांच बंदूकें भी बरामद कीं। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक वक्तव्य के मुताबिक उत्तरी फरयाब प्रांत के शिरिन तगाब में शुक्रवार को सेना की कार्रवाई में कुल 13 आतंकवादी मारे गए जबकि सात अन्य घायल हो गए। पश्चिमी फराह प्रांत के पुश्त रोड में अफगान वायु सेना की ओर से शुक्रवार को किए गए हमले में छह आतंकवादी मारे गए और आतंकवादियों की एक मोटरसाइकिल को नष्ट कर दिया गया। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »