खार्तूम। सूडान के पूर्वी राज्य गदरीफ में गुरुवार को कुल छह प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। सूडान के 24 टीवी ने यह रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में गदरीफ इलाके के कमिश्नर एल तैयब अल-अमीन ताहा के हवाले से जानकारी दी गयी कि गदरीफ शहर में हुए प्रदर्शनों के कारण छह लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि गदरीफ राज्य की सुरक्षा समिति ने स्थानीय समयानुसार शाम छह बजे से तड़के साढे चार बजे के बीच शहर में कर्फ्यू लगाया गया। सूडान में आर्थिक परिस्थितियों और बुनियादी वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ हाल में विभिन्न क्षेत्रों में कई विरोध प्रदर्शन किये गये। एक दिन पहले ही उत्तरी सूडान के नहर अल-नील राज्य की सरकार ने प्रांत के सबसे बड़े शहर अतबारा में आपातकाल की घोषणा की थी और शहर में इसी तरह के विरोध के चलते कर्फ्यू लगाया था।