29 Mar 2024, 12:43:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

एक ही राज्य के 700 पादरियों पर यौन शोषण का आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 21 2018 11:36AM | Updated Date: Dec 21 2018 11:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिकागो। अमेरिका के इलिनोइस राज्य में करीब 700 पादरियों पर बच्चों के यौन शोषण का आरोप है, जो इससे पहले कैथोलिक चर्च की ओर से बताई गई संख्या से कहीं ज्यादा है। अमेरिका के मध्य पश्चिमी राज्य के शीर्ष अभियोजक ने यह खुलासा किया है। इलिनोइस की अटॉर्नी जनरल लीसा मैडिगन ने बुधवार को कहा कि चर्च ने ऐसे पादरियों की संख्या 185 बताई थी, लेकिन उनके कार्यालय की जांच में यह संख्या काफी कम पाई गई है। अटॉर्नी जनरल के कार्यालय की ओर से जारी बयान में शोषण के आरोपों से निपटने में चर्च की असमर्थता की आलोचना की गई है।
 
कार्यालय का कहना है कि आरोपों की जांच अधूरी रही और कई मामलों में कानून का पालन नहीं किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि बाल कल्याण संस्थाओं को सूचना भी नहीं दी गई। मैडिगन ने कहा इस जांच के शुरूआती चरणों से पहले ही साफ हो चुका है कि कैथोलिक चर्च अपनी निगरानी नहीं कर सकता। इसी साल अक्टूबर में पहली बार यौन शोषण के मामलों की जांच शुरू हुई थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »