29 Mar 2024, 10:56:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

श्रीलंकाई प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे के साथ काम करना चाहता है अमेरिका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 19 2018 11:38AM | Updated Date: Dec 19 2018 11:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिका ने श्रीलंकाई प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे की पुन: बहाली की मंगलवार को सराहना करते हुए उनके साथ काम करने की इच्छा जताई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रॉबर्ट पलाडिनो ने कहा, हम खुश हैं कि श्रीलंका के नेतृत्व ने पिछले कई हफ्तों से चल रहे राजनीतिक संकट को संवैधानिक नियमों एवं विधि के शासन के अनुरूप सुलझा लिया है। उन्होंने कहा, हिंद-प्रशांत में श्रीलंका एक महत्वपूर्ण साझेदार है और हम साझे हितों के द्विपक्षीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे और उनके मंत्रिमंडल के साथ काम करने को इच्छुक हैं।
 
श्रीलंकाई राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने अक्टूबर में विक्रमसिंघे को पद से हटा कर उनके स्थान पर पूर्व राजनीतिक दिग्गज महिंदा राजपक्षे को नियुक्त कर दिया था। गौरतलब है कि राजपक्षे पर दशकों पुराने तमिल टाइगर चरमपंथ के हिंसक खात्मे का आरोप है लेकिन वह इसकी जवाबदेही के लिए अंतरराष्ट्रीय आह्वानों को सिरे से नकार चुके हैं। विक्रमसिंघे की बर्खास्तगी से श्रीलंका के भीतर और बाहर हंगामा मच गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »