19 Apr 2024, 11:11:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एक सप्ताह में सोना 670 रुपए सस्ता, चांदी 700 रुपए गिरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 3 2018 5:16PM | Updated Date: Jun 3 2018 5:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ने और अधिक मास के कारण घरेलू जेवराती खरीद सुस्त पड़ने से बीते सप्ताह दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 670 रुपए की भारी साप्ताहिक गिरावट में 31,600 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सिक्का निर्माताओं के उठाव में कमी आने और औद्योगिक मांग के घटने से चाँदी भी 700 रुपए लुढ़कती हुई 40,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। विश्लेषकों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के चढ़ने और अमेरिका के मजबूत रोजगार आंकड़ों से वैश्विक स्तर पर सोने के भाव लुढ़के हैं। घरेलू स्तर पर जेवराती खरीद अधिक मास के दबाव में रही। ंिहदु कैलेंडर में इस बार अधिक मास है और इस दौरान यहां शादी-विवाह, नये घर या जमीन या सोने-चांदी की खरीद शुभ नहीं मानी जाती। खरीदारों से बाजार से दूर रहने से सोने-चांदी की मांग कमजोर पड़ी है और 13 जून को अधिक मास समाप्त होने तक इसका असर दोनों कीमती धातुओं पर दिखेगा। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, गत सप्ताह लंदन का सोना हाजिर 7.95 डॉलर की साप्ताहिक गिरावट के साथ सप्ताहांत पर 1,293.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। 

 
अमेरिकी सोना वायदा भी 4.30 डॉलर की साप्ताहिक गिरावट  के साथ 1,297.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर में 0.07 डॉलर की गिरावट रही और यह 16.38 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। स्थानीय बाजार में गत सप्ताह छह दिन कारोबार हुआ । वैश्विक गिरावट और जेवराती खरीद सुस्त पड़ने से सप्ताह के दौरान सोना स्टैंडर्ड 670 रुपए सस्ता होकर शनिवार को कारोबार की समाप्ति पर 31,600 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 31,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 24,800 रुपए पर टिकी रही।
 
औद्योगिक मांग की सुस्ती से चाँदी हाजिर 40,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गयी। भविष्य में चांदी की कीमतों में गिरावट के संभावनाओं के कारण चाँदी वायदा में 730 रुपए की साप्ताहिक गिरावट रही और यह 39,540 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गयी।  आलोच्य सप्ताह में सिक्का लिवाली और बिकवाली सप्ताह के दौरान  क्रमश: 76 हजार और 77 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »