20 Apr 2024, 14:28:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। लगातार चार सप्ताह की तेजी के बाद स्थानीय मांग उतरने से दिल्ली सरार्फा बाजार में बीते सप्ताह सोने की चमक फीकी पड़ गई और यह 100 रुपए की साप्ताहिक गिरावट के साथ 34,270 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 170 रुपए टूटकर सप्ताहांत पर 38,830 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। अंतररष्ट्रीय बाजार में गत सप्ताह दोनों कीमती धातुओं में तेजी रही। लंदन एवं न्यूयार्क से मिली जानकारी के अनुसार, बीते सप्ताह सोना हाजिर 10.50 डॉलर की बढ़त के साथ 1,409.25 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 9.50 डॉलर की मजबूती में 1,412.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »