28 Mar 2024, 19:23:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सस्ता हुआ सोना और चांदी, जानिए भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2019 12:28PM | Updated Date: May 26 2019 12:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु की चमक तेज होने के बीच खुदरा जेवराती मांग कमजोर पड़ने से बीते सप्ताह दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 60 रुपए की साप्ताहिक गिरावट में 32,810 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस बीच औद्योगिक ग्राहकी कम आने से चांदी भी 190 रुपए उतरकर 37,410 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से पीली धातु की चमक बढ़ गई।
 
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, वहाँ सोना हाजिर गत सप्ताह 7.45 डॉलर की साप्ताहिक बढ़त के साथ शुक्रवार को 1,284.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 6.00 डॉलर की तेजी के साथ सप्ताहांत पर 1,284.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी 14.55 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »