28 Mar 2024, 15:26:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं के दाम में रही गिरावट के बीच घरेलू जेवराती ग्राहकी घटने से बीते सप्ताह दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 85 रुपए की साप्ताहिक गिरावट में 32,870 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस बीच औद्योगिक मांग कमजोर पड़ने  से चांदी भी 570 रुपए उतरकर 37,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की मजबूती से सोने की मांग पर विपरीत असर पड़ा।
 
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, वहाँ सोना हाजिर गत सप्ताह 8.50 डॉलर की साप्ताहिक गिरावट के साथ शुक्रवार को 1,277.25 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 9.40 डॉलर की गिरावट में सप्ताहांत पर 1,277.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। सोने की तरह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी भी 0.19 डॉलर उतरकर 14.55 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »