20 Apr 2024, 14:59:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

अगर आप कंगाली से बचाना चाहते है तो पर्श में कभी न रखें ये चीज़ें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 27 2019 11:01AM | Updated Date: Aug 27 2019 11:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वास्तु के अनुसार अपने पर्स में कभी भी पुराने कागज़ या किसी भी तरह का बेकार सामान नहीं रखना चाहिए। वरना इससे धन में कमी आने लगती है और इसके साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा भी नहीं रहती है। कभी भी अपने बटुए में पुराने या कटे-फटे नोट नहीं रखने चाहिए। इससे व्यक्ति को मानसिक परेशानी के साथ-साथ नकरात्मकता का सामना भी करना पड़ता है। भूलकर भी अपने पर्स में ब्लेड-चाकू जैसी तीखी चीज़ें नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि ये आपको कभी भी नुकसान पहुंचा सकती हैं और इन्हें रखना खतरनाक साबित हो सकता है।

कई बार इंसान भावूक होकर अपने किसी ऐसे व्यक्ति की तस्वीर पर्स में रख लेता है, जोकि इस दुनिया में नहीं होता है। ऐसे में मृत व्यक्ति की फोटो को कभी भी अपने पास नहीं रखना चाहिए। वरना मनुष्य पर इसका असर देखने को मिलता है। इसे अपने पर्स से फौरन निकाल दें। कई बार इसांन गलती से अपने पास उधार लिए हुए पर्चे संभाल लेता है, लेकिन वास्तु के हिसाब से ये करना सही नहीं होता है। इससे मनुष्य को पैसों की कमी के साथ-साथ नकरात्मक ऊर्जा भी मिलती है। वास्तु के हिसाब से देवी-देवताओं की तस्वीर को रखने की बजाय आप इनके यंत्र को अपने पर्स में रखेगें तो बेहतर परिणाम मिलेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »