29 Mar 2024, 20:22:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

भाई को उनकी राशि के अनुसार बांधे बंधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2019 1:37AM | Updated Date: Aug 11 2019 1:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष राशि: जिन बहनों के भाइयों की राशि मेष है उनका स्वामी मंगल है। ऐसे लोगों को लाल रंग की राखी पहनानी चाहिए। इससे उन्हें ऊर्जा मिलती है। 

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक का ग्रह शुक्र है इसलिए बहनों को इन्हें नीले रंग की राखी बांधनी चाहिए।
 
मिथुन राशि : मिथुन राशि देवता बुध माने गए हैं इसलिए इन भाई की कलाई पर हरे रंग की राखी बांधी जानी चाहिए। 
 
कर्क राशि : कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं इसलिए इस राशि वाले भाई की कलाई पर पीले-सफेद रंग की राखी बांधे।
 
सिंह राशि : सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं इसलिए इन भाइयों की कलाई पर सुनहरी, पीली या फिर गुलाबी रंग की राखी शुभ मानी जाएगी। 
 
कन्या राशि : कन्या राशि के स्वामी बुध देवता हैं इसलिए इन्हें सफेद रंग या फिर हरे रंग की राखी बांधी जानी चाहिए। 
 
तुला राशि: इन राशि के लोगों के स्वामी शुक्र हैं। इनकी कलाई पर सफेद, क्रीम या हल्के नीले रंग की राखी बांधी जानी चाहिए। 
 
वृश्चिक राशि : इन जातकों के स्वामी मंगल देव हैं इसलिए अपने भाई की कलाई पर लाल या गुलाबी रंग की राखी बांधें। 
 
धनु राशि : इस राशि के स्वामी बृहस्पति देव हैं इसलिए इन भाइयों की कलाई पर चंदन की राखी बांधें।
 
मकर राशि : मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं इसलिए इस राशिवाले भाई को गहरे नीले रंग की राखी बांधे। इसके साथ ही इन्हें केसर का तिलक भी लगाना चाहिए।
 
कुंभ राशि : कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं इसलिए इन्हें गहरे रंग या रुद्राक्ष से निर्मित राखी बांधनी चाहिए। 
 
मीन राशि : मीन राशि देव बृहस्पति हैं इसलिए इस राशि वाले भाई को सुनहरे पीले रंग की राखी बांधें। तथा हल्दी का तिलक लगाएं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »