19 Apr 2024, 21:13:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

घर में लगाएं ये पेड़ पौधे - मिलेगा खुशियों का भंडार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2019 12:07PM | Updated Date: Jul 18 2019 12:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वास्तु का हमारे जीवन में बहुत की बड़ा महत्‍व है। आजकल हर इंसान वास्‍तु के अनुसार ही हर कार्य करता है। आज हम आपको बता रहे हैं कि अगर घर में वास्तु के मुताबिक पेड़ पौधे लगाए जाएं तो उनसे घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ने लगती हैं। 
 
वही जिससे घर के सदस्यों का स्वास्थ्य, मन और कामकाज में हमेशा ही उन्नति की तरफ ही जाते हैं वही पीपल, नीम, आंवला, आम, केला और बांस जैसे अनेकों पेड़ घर के लिए सबसे शुभ और उत्तम माने जाते हैं। 
 
बता दें, कि सबसे जरूरी बात घर की उत्तर पूर्व दिशा में कम ऊंचाई वाले पौधे जैसे तुलसी, गेंदा, आंवला, चंपा चमेली आदि लगाने से घर की वायु शुद्ध होती हैं वही घर के दक्षिण पश्चिम में ऊंचे पेड़ जैसे कि नीम का पेड़ और पीपल आदि लगाने से घर के सभी वास्तुदोष दूर होते हैं।
वही चमेली का पौधा कमल के पुष्पो के साथ घर में लगाना शुभ माना जाता हैं वही चमेली के पौधे से मन आनंदित रहता हैं साथ ही इसकी खुशबू घर के वातावरण को सदैव हसीन व सुदंर बनाकर रखता हैं वही चमेली के फूलों की माला गूंथकर पूजा स्थान पर रखने से भगवान की अपार कृपा आप पर बनी रहती हैं।
 
 हर कोई नीम के औषधीय गुणों के बारे में जानता हैं वही सालों से घर के बुजुर्ग प्रवेश द्वार पर नीम की पत्तियां बांधना शुभ मानते हैं नीम का पेड़ अपने आसपास के वातावरण को कीटाणुमुक्त बना देता हैं वही ऐसे में यह भी माना जाता हैं कि जिस घर में नीम का पेड़ होता हैं वहां किसी भी प्रकार की बुरी बलाएं प्रवेश नहीं करती हैं, नीम पेड़ की लकड़ी से बने फर्नीचर व दरवाजों में कभी दीमक नहीं लगती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »