18 Apr 2024, 07:47:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

घर में रखें ऊंट की मूर्ति - दूर होगी जीवन की हर परेशानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2019 12:00PM | Updated Date: Jul 12 2019 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यदि किसी मनुष्य को अपने करियर में बहुत तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है और लगातार प्रयास करने के वाबजूद सफलता सफलता प्राप्त नहीं हो रही तो तो वो इंसान अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए ऊंट का सहारा ले सकता है। चीनी वास्तु विज्ञान के अनुसार ऊंट नौकरी, व्यावसायिक एवं आर्थिक बाधाओं को दूर करने में सहायता करता है।
 
फेंगशुई के अनुसार ऊंट की मूर्ति को घर और ऑफिस दोनों ही जगहों पर रखा जा सकता है। इससे प्रगति की राह में आने वाली रुकावटें दूर होती हैं। जिन लोगों की नौकरी या व्यवसाय में सबकुछ सामान्य चल रहा है तो उनको परेशानियों से दूर रहने के लिए अपने ऑफिस में ऊंट रखना चाहिए।
 
घर में ऊंट की मूर्ति रखने पर आपके घर की आर्थिक स्‍थिति सामान्य बनी रहती है। यदि आपके घर में धन संबंधी समस्याओं में कमी के आती है तो ऊंट को जोड़े को घर में लाकर रखने पर धन का आगमन तेजी से होगा है और आर्थिक स्थिति सुधर जाएगी।
 
फेंगशुई में ऊंट की ऐसी मान्यता इसलिए है, क्योंकि ऊंट को दृढ़ता और संघर्ष का प्रतीक माना जाता है। ऊंट मनुष्यों को रेगिस्तान में एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाता है और इसके अलावा यह छाया और दूसरी अन्य चीजों से मनुष्य की सहायता करता है। 
 
रेगिस्तानी राहों में यह एक कुशल मार्गदर्शक का भी काम करता है इसलिए फेंगशुई चीनी वास्तु में यह माना जाता है कि ऊंट की मूर्ति या तस्वीर मनुष्यों के जीवन की हर कठिनाइयों को भी पार लगाने में सहायता करता है। फेंगशुई के अनुसार ऊंट को उत्तर-पश्चिमी दिशा में रखे जाने पर सकारात्मक प्रभाव प्राप्त होता है। अत: ऊंट को उत्तर-पश्चिमी दिशा में रखा जाना चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »