28 Mar 2024, 21:04:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

गलत दिशा में कभी न रखें झाड़ू - वरना हो जाएंगे कंगाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2019 11:52AM | Updated Date: Jul 2 2019 11:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वास्तुशास्त्र व्यक्ति के जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता हैं, वही शास्त्रों के मुताबिक झाड़ू को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता हैं, क्योंकि धन दौलत हमेशा उसी घ्ज्ञर में रहती हैं जहां पर साफ सफाई होती हैं वास्तु के मुताबिक झाड़ू से जुड़ी बातों का अगर न ध्यान रखा जाए तो जीवन में धन संबंधित परेशानियां बढ़ सकती हैं। 
 
वास्तुशास्त्र के मुताबिक झाड़ू को कभी नजरों के सामने नहीं रखना चाहिए। खुले में रखी झाड़ू घरमें नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती हैं वही पूरे समय झाड़ू का दिखाई देना भी सही नहीं माना जाता हैं। वही घर की झाड़ू को कभी भी खड़ा कर के नहीं रखना चाहिए। झाड़ू को हमेशा ही जमीन पर लेटा कर ही रखना चाहिए। 
 
वास्तु में खड़ी झाड़ू को रखना अपशगुन माना जाता हैं। वही शाम के वक्त घर में झाड़ू लगाना वास्तु की नजर में अच्छा नहीं माना जाता हैं, इससे धन की देवी मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं इसलिए कोशिश करें कि शाम या रात से समय घर या आफिस में झाड़ू न लगाए यह ​उचित नहीं माना जाता हैं। वही हो सके तो झाड़ू को कमरे की पश्चिम दिशा में रखें। इससे घर में किसी भी तरह की नेगेटिव एनर्जी नहीं फैलती हैं। 
 
वही हिंदू धर्म में झाड़ू को लक्ष्मी के समान मानी जाती हैं वही ध्यान रखें कि घर का कोई भी सदस्य झाड़ू को पैर से न लगाए। यह लक्ष्मी का अपमान माना जाता हैं। वही पुरानी झाड़ू बदलकर नई निकालने के लिए शनिवार को चुनें। शनिवार को नई झाड़ू का उपयोग करना शुभ माना जाता हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »