29 Mar 2024, 13:07:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

जीवन में चाहिए सफलता तो करें इन रंगों का प्रयोग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2019 2:49PM | Updated Date: Jun 6 2019 2:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हर व्यक्ति अपने जीवन में सफल होना चाहता हैं, वही घर परिवार के लोगो को सभी तरह के सुख सुविधा भी प्रदान करना चाहता हैं ​वही इस कारण ही वह कड़ी से कड़ी मेहनत कर पैसे कमाने की कोशिश करता हैं जिससे उसका भविष्य अच्छा गुजरें। वही वह अपने परिवार को हमेशा ही प्रसन्न रख पायें मगर कड़ी मेहतन के बाद भी अगर घर की परेशानी दूर नहीं होती हैं या फिर आप सफलता हासिल नहीं कर पाते हैं तो आज हम आपको कुछ खास उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।
 
वास्तुशास्त्र की तरह ही चीनी फेंगशुई भी मानी जाती हैं वही फेंगशुई की धारण के मुताबिक दक्षिण ​प्रसिद्धि, पहचान और मान सम्मान देने वाली दिशा मानी जाती हैं। अत प्रसिद्धि, पहचान और मान सम्मान के लिए दक्षिण दिशा को ऊर्जावान किया जाना बहुत ही जरूरी होता हैं इसके लिए दक्षिण दिशा के प्रधान तत्व अग्नि और इसके सहयोगी तत्व लकड़ी को पुष्ट करके बेहतर लाभ प्राप्त किया जा सकता हैं वही घर और कार्यालय के दक्षिण दिशा वाले भाग में जल और जल के चित्रों का प्रयोग करना फेंगशुई के मुताबिक वर्जित माना जाता हैं क्योंकि जल अग्नि तत्व को क्षीण कर देता हैं इस वजह से दक्षिण दिशा से आने वाले लाभों में ह्रास होता हैं।
 
वही दक्षिण दिशा में लाल और नांरगी रंग का प्रयोग बहुत ही अच्छा और शुभ माना जाता हैं ये सभी रंग अग्नि तत्व से सम्बंधित रंग हैं अन्य सहयोगी रंग जैसे हरा भी दक्षिण दिशा में प्रयोग हेतु उत्तम हैं क्योंकि यह लकड़ी का रंग होता हैं और लकड़ी अग्नि को पुष्ट करती हैं वही नीला और काला रंग दक्षिण दिशा में प्रयोग हेतु ठीक नहीं हैं क्योंकि फेंगशुई में इन रंगों को जल तत्व का रंग माना जाता हैं और जल अग्नि का शामक भी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »