28 Mar 2024, 17:19:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

लगाएं इन पौधों को घर में आयेगी सुख समृद्धि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 14 2019 1:57AM | Updated Date: May 14 2019 1:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कहते हैं घर में पेड़ लगाने से हरियाली बनी रहती है और घर के लोग स्वस्थ रहते हैं। वास्तु शास्त्र के हिसाब से हर घर के लिए पेड़, पौधे शुभ माने जाते हैं। घर में पौधों को जरूर लगाएं। घर की खूबसूरती, हरियाली बढ़ाने के साथ कौन-कौन से पेड़ पौधे बेहद ही शुभ माने जाते हैं।

अश्वगंधा का पेड़ लगाने से सुख, समृद्धि प्राप्त होती है, यह हमें लाभ पहुंचाता है।
नारियल का पेड़ मंगलकारी होता है। घर के आंगन में नारियल का पेड़ हो तो सुख समृद्धि, धन और समृद्धि बनी रहती है। यदि आपके घर में नारियल का पेड़ लगा है तो इससे राहु केतु से उत्पन्न समस्यायें नहीं होती हैं।
अनार का पौधा घर में लगाने से कर्ज से मुक्ति मिलती है और घर में सुख समृद्धि आती है।
हल्दी का पौधा लगाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। इसलिए घर में हल्दी का पौधा जरूर लगाएं।
5। तुलसी के पौधे को लक्ष्मी स्वरुप माना जाता है। इससे आर्थिक समस्याएं खत्म होती हैं।
श्वेतार्क जिसे आंक का पौधा भी कहा जाता है। यह गणपति का पौधा भी माना जाता है। इसे लगाने से घर में सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।
बरगद और पीपल के पेड़ को हिंदू धर्म में पवित्र माना जाता है। बरगद के पेड़ के आसपास का वातावरण भी शुद्ध रहता है।
8। बेल वाले पौधों को प्रवेश द्वार पर या एक्सटीरियर स्पेस जैसे बालकनी में लगाना चाहिए।
यदि आप चाहते हैं कि घर के बच्चों की बुद्धि तेज हो। और यदि आपके घर में पैसा ना रुकता हो तो आप अशोक का वृक्ष लगाएं।
घर में गेंदे का पौधा लगाने से गुरू मजबूत होता है। और वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »