जीवन में हम सभी लोग अपनी पहचान बनाना चाहते है, आसानी से जीवन के हर क्षेत्र में सफल हो कर अपने को लोगप्रिय करना चाहते हैं। लेकिन हम में से कम ही ऐसे लोग होते हैं जिनको लोकप्रियता आसानी से हासिल होती है, आसानी से लोग के बीच अपनी पहचान बना पाते हैं।
लेकिन हम इस लेख में फेंगशुई घोड़े के कुछ ऐसे उपाय बता रहें हैं जिन उपायों को करने से आसानी से लोकप्रियता हासिल होगी व आसानी से सफलता मिलेगी। फेंगशुई के ये उपाय आपको करियर में आसानी से सफलत बनाएंगे व जीवन में हमेंशा आगे बढ़ने की राह दिखाएंगें।
फेंगशुई के आधार पर घर में हमेशा दौड़ते हुए घोड़ो की तस्वीर लगानी चाहिए, दौड़ते घोडे उन्नती का प्रतीक माने जाते हैं वहीं रुके हुए घोंडें करियर की राह में रुकावट ड़ालते हैं।
फेंगशुई में माना जाता है कि घर में घोड़े की तस्वीर या मूर्ती रखने से लाभ होता है करियर में सफलता मिलती है।
घर की उत्तर दिशा को फेंगशुई में करियर की दिशा माना गया है, इसलिये इस दिशा में घोड़े की तस्वीर या मूर्ती रखने से करियर को गति मिलती है व करियर में आसानी से सफलता मिलती है।
कभी भी अकेला घोड़ा नहीं रखें इसको हमेशा जोड़ो में रखें, जिससे घर में समृद्धि आती है।
घोड़े की प्रतिमा को घर की दक्षिण दिशा में रखने से आप को लोकप्रियता मिलेगी, क्योंकि घर की दक्षिण दिशा को लोकप्रियता की दिशा माना जाता है।
फेंगसुई के अनुसार घर में लगाम कसी हुई घोड़ो की तस्वीर को नहीं लगाना चाहिए, ऐसे घोडो की तस्वीर करियर में रुकावट डालती है।