29 Mar 2024, 16:01:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महोबा में धारदार हथियार से युवती की हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2018 5:48PM | Updated Date: Dec 12 2018 5:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा के चरखारी क्षेत्र में एक युवती की बलात्कार के बाद धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस उपाधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि गुढा गांव में अर्चना विश्वकर्मा (30) का रक्तरंजित शव बुधवार को आबादी से दूर एक खेत से बरामद किया गया। मृतका का शव अस्त व्यस्त हालत में मिलने से हत्या से पूर्व उसके साथ बलात्कार किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

हालांकि यह स्पष्ट नही है कि बदमाशों ने हत्या की इस वारदात को कहां ओर क्यो अंजाम दिया। मृतका का शव उसके घर से करीब डेढ़ किमी दूर पड़ा पाए जाने से मामला संदिग्ध बन गया है। उन्होने बताया कि मृतका का विवाह दस साल पहले हमीरपुर जिले की राठ तहसील में हुआ था लेकिन पति से विवाद के कारण वह ससुराल छोड़ अपने माँ बाप के पास रह रही थी। कल रात उसके मां बाप किसी काम से बाहर गए थे। वह घर मे अकेली थी। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »