29 Mar 2024, 14:48:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इटावा पुलिस ने मुठभेड़ में किया चार हाइवे लुटेरो को गिरफतार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2018 8:02PM | Updated Date: Nov 16 2018 8:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इटावा। उत्तर प्रदेश की इटावा पुलिस ने ऊसराहार क्षेत्र में मुठभेड़ में हाईवे पर लूटपाट करने वाले गिरोह के चार लुटेरो को गिरफतार कर लिया। एक लुटेरे का पिता पीएसी में और उसकी पत्नी महिला कांस्टेबल है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार को यहॉ बताया कि हाइवे पर धान के ट्रको को लूटने वाले गिरोह के लुटेरो को उसराहार थाने की पुलिस और अपराध शाखा ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए फ्रैंडस कालौनी से मुठभेड में चार लुटेरो को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आशीष यादव घायल हो गया जिसे सैफई के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में शिवम यादव ,विनय यादव,मोहित यादव और आशीष यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूचना मिली थी कि नई मण्डी परिसर में बहुत ही कम दाम पर धान से लदा ट्रक बेचने के कुछ लोग  घूम रहे ,जिससे  प्रतीत हो रहा कि यह धान का ट्रक किसी अपराध से तालुक्क है।

इसी सूचना पर तीन लुटेरो को पकडा गया जिनसे जानकारी मिली कि यह ट्रक उन्होंने अपने एक अन्य साथी की साथ बुधवार रात औरैया जिले के एरवाकटरा इलाके के हरचन्दा की पुलिया से लूटा था तथा उनका अन्य एक साथी घटना में प्रयुक्त गाडी से धान को बेचने के लिये बिचौलियों से बात करने गया है। त्रिपाठी ने बताया कि इन्ही लुटेरो ने 13 नवम्बर को उसराहार इलाके की झूसी क्षेत्र से एक और ट्रक लूटा था जिसे बेचने के लिये मीठेपुर हाइवे के किनारे छिपाकर खडा कर रखा है। लुटेरो की निशानदेही पर मीठेपुर से लूटे हुए माल सहित ट्रक बरामद कर लिया  है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »