25 Apr 2024, 09:18:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अयोध्या सड़क दुर्घटना एक श्रद्धालु की मृत्यु

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2018 6:12PM | Updated Date: Nov 16 2018 6:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फैजाबाद। उत्तर प्रदेश में फैजाबाद जिले के पूराकलन्दर क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी निजी मिनी बस  ट्रक से टकराकर गड्ढे में पलट जाने से एक श्रद्धालु की मृत्यु हो गई और बीस घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि फैजाबाद-रायबरेली मार्ग पर  पूराकलन्दर इलाके में नौवां कुंआ के पास हलियापुर से आ रही श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस ट्रक से टकराकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी जिसमें बीस लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है ,जिसमें दो की हालत गंभीर  है।  उन्हें डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया गया है। श्रद्धालु गुरुवार देर रात अयोध्या चौदह कोसी परिक्रमा करने आ रहे थे कि अचानक उनकी बस हादसे का शिकार हो गई। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »