24 Apr 2024, 02:22:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बदायूं में भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत, 19 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2018 10:32AM | Updated Date: Nov 9 2018 10:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बदायूं। उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के गुन्नौर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह रोड़वेज की बस और बुलेरो वाहन के बीच हुई भीषण टक्कर में एक बालिका समेत छह लोगों की मृत्यु हो गई और करीब 19 लोग घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एटा से बोलेरो पर सवार होकर 19 लोग नैनीताल जा रहे थे।
 
ननौरा-बदायूं मार्ग पर कालिका मंदिर के पास सुबह करीब सात बदायूं से दिल्ली जा रही राज्य परिवहन (रोड़वेज) की बस से बोलेरो वाहन की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक डेढ़ साल की बालिका, दो महिलाएं और तीन पुरुषों समेत छह लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में दोनों वाहनों के करीब 19 लोग घायल हुए हैं । घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। कई की हालत गंभीर है।
 
नीचे नजर आ रहे कॉमेंट अपने आप साइट पर लाइव हो रहे है। हमने फिल्टर लगा रखे है ताकि कोई आपत्तिजनक शब्द, कॉमेंट लाइव न हो पाए। यदि ऐसा कोई कॉमेंट- टिप्पणी लाइव हुई और लगी हुई है जिसमें अर्नगल और आपत्तिजनक बात लगती है, गाली या गंदी-अभर्द भाषा है या व्यक्तिगत आक्षेप है तो उस कॉमेंट के साथ लगे ‘ आपत्तिजनक’ लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद आपत्ति का कारण चुने और सबमिट करें। हम उस पर कार्रवाई करते उसे जल्द से जल्द हटा देगें। अपनी टिप्पणी खोजने के लिए अपने कीबोर्ड पर एकसाथ crtl और F दबाएं व अपना नाम टाइप करें।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »