25 Apr 2024, 17:03:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गुजरात में सुरक्षित है उत्तर भारतीय, सम्मान के साथ कर रहे हैं जीवन यापन : योगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2018 5:14PM | Updated Date: Oct 15 2018 5:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। गुजरात के विकास को देश की समृद्धि से जोड़ते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि गुजरात में उत्तर भारतीय पूरे सम्मान और सुरक्षा के साथ गुजर बसर कर रहे हैं। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित उत्तर प्रदेश-गुजरात एकता संवाद को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग समरसता के प्रतीक गुजरात की तरक्की में अपना योगदान दे रहे है और पूरे सम्मान और सुरक्षा के साथ जीवन यापन कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मेहनतकश बशिंदे अपनी कमाई का बडा हिस्सा यहां रह रहे अपने परिजनों को भेजते हैं।
 
उन्होने कहा कि गुजरात का विकास माडल देश के लिए प्रेरणा का श्रोत है। कई राज्यों ने गुजरात के विकास माडल को आत्मसात किया है। गुजरात के विकास से पूरे देश का विकास होता है। गुजरात के लोगों ने अपने काम के दम पर देश दुनिया में नाम कमाया है। योगी ने कहा कि पिछले दो दशकों के दौरान गुजरात ने तरक्की की राह में तेजी से कदम बढाये। नरेन्द्र मोदी के मुख्यमंत्रित्वकाल में विकास के पथ पर अग्रसर हो चुके गुजरात को अब मुख्यमंत्री विजय भाई रूपाणी का मार्गदर्शन मिल रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »