19 Apr 2024, 21:05:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

UP में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाए गुजरात के CM को काले झंडे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2018 10:37AM | Updated Date: Oct 15 2018 10:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हाल ही में गुजरात से उत्तर भारतीयों को निकाले जाने और उनके साथ हुई मारपीट से समाज में तो गुस्से का माहौल है ही साथ ही राजनीतिक गलियारों में भी इसका भारी विरोध हो रहा है। विपक्ष की पार्टी कांग्रेस बीजेपी पर काफी हमलावर है। रविवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुजरात के सीएम विजय रुपाणी को काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। 
 
दरअसल जब रुपाणी का काफिला वीआईपी गेस्टहाउस क्षेत्र से निकलकर जा रहे थे। इसी बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाने की कोशिस की। हालांकि पुलिस ने काफी मशक्तत करने के बाद उन्हें रोक दिया। रुपाणी एयरपोर्ट से देर शाम पांच काली दास स्थित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आवास पर जा रहे थे। इसी दौरान लोगों ने नारेबाजी करके और काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि गुजरात में उत्तर प्रदेश के लोगों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »