20 Apr 2024, 00:14:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आजमगढ़ में 25-25 हजार रूपए के इनामी दो बदमाश गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2018 10:01PM | Updated Date: Sep 19 2018 10:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आजमगढ। उत्तर प्रदेश में आजमगढ के देवगांव क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनसे अवैध हथियार बरामद किए है। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सूचना के आधार पर जिवली मोड़ के पास से चेंकिग के दौरान पिकअप गाडी को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायंिरग शुरू कर दी। पुलिस ने जबाबी कार्रवाई की तो मोहम्मद कलीम घायल हो गया। घायल बदमाश कलीम व उसके एक साथी राहुल को गिरफ्तार किया कर लिया गया।

घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक तमन्चा 315 बोर, 02 जीवित एवं 02 खोखा कारतूस, 3200 रूपए एवं एक पिकअप गाड़ी बरामद की है। इस सम्बन्ध में थाना देवगांव पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गौरतलब है कि मो0 कलीम एवं राहुल के विरूद्ध  आजमगढ़, अम्बेडकरनगर एवं वाराणसी के विभिन्न थानों पर चोरी, अपहरण, लूट, हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट आदि के 10 अभियोग पंजीकृत हैं तथा दोनों की गिरफ्तारी हेतु  25-25 हजार रूपए का पुरस्कार घोषित था।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »