25 Apr 2024, 18:52:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सोशल मीडिया पर विधायक के खिलाफ टिप्पणी, मामला दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2018 6:58PM | Updated Date: Sep 18 2018 6:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जौनपुर। उत्तर  प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं जौनपुर जिले के शाहगंज के समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक शैलेन्द्र यादव ललई को सोशल मीडिया पर आतंकवादी लिखने वाले भारतीय जनता पार्टी के आर्थिक प्रकोष्ठ काशी प्रान्त के सह- संयोजक दयाशंकर सिंह के खिलाफ  पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कुछ दिनों पूर्व दयाशंकर सिंह ने  सुर्खियाँ बटोरने के लिए अपने फेसबुक एकाउंट पर दो बार विधायक शैलेंद्र यादव ललई को आतंकवादी बताते हुए उन्हें सबक सिखाने की धमकी दी थी। जिसके बाद विधायक और उनके समर्थकों में काफी आक्रोश व्याप्त हो गया था। विधायक की तहरीर पर दया शंकर सिंह के विरुद्ध मंगलवार को शाहगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »