25 Apr 2024, 11:24:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सड़क दुर्घटना में सेना के जवान की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2018 5:59PM | Updated Date: Sep 18 2018 5:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में भावत पुल के निकट मोटरसाइकिल सवार सेना के जवान को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है ,इस दुर्घटना में जवान की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने आज बताया कि कुर्रा थानाक्षेत्र के बिरंसिहपुर का निवासी राजीव सिंह (42) अपने चचेरे भाई रजत सिंह चौहान के साथ बाइक से कल रात मैनपुरी स्थित अपने घर जा रहा था तभी रास्ते में भावत पुल के निकट किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में  राजीव की मौके पर ही मौत हो गई और रजत को चोटें आई। राजीव की तैनाती असम में थी । पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »